आश्चर्य की बात है कि लोग जीवन को बढ़ाना चाहते हैं, सुधारना नहीं। - आज ऐसे जियो जैसे यह अन्तिम दिन हो। जीवन अपनी इच्छा अनुकूल चलना नहीं, ईश्वर की इच्छा के अनुकूल चलने में है। कहीं ऐसा न हो कि जिन्दगी कि अच्छी चीज़ें, जिंदगी की सबसे अच्छी चीजों को ख़तम कर दें। जब तक जीवन है, तब तक जीवन कला सीखते रहो। जहाज समंदर के किनारे सर्वाधिक सुरक्षित रहता है। मगर क्या आप नहीं जानते कि उसे किनारे के लिए नहीं, बल्कि समंदर के बीच में जाने के लिए बनाया गया है ? Life is a festival only to the wise. Shortcuts may cut short your life. से सोना अग्नि में चमकता है, वैसे ही धैर्यवान आपदा में दमकता है। संयम और परिश्रम मनुष्य के दो सर्वोत्तम चिकित्सक हैं। जिसके पास धैर्य है उसे उसका फल अवश्य मिलता है। - धीर गंभीर कभी उबाल नहीं खाते। कबिरा धीरज के धरे, हाथी मन भर खाय। टूक एक के कारने, स्वान घरै घर जाय॥ नीति निपुण निंदा करें या प्रशंसा करें, लक्ष्मी आए चाहे चली जाय, मृत्यु चाहे आज ही हो जाए, चाहे एक युग के बाद, परन्तु धीर पुरूष न्यायमार्ग से एक पग भी विचलित नहीं होते।...